पशु क्रूरता के आरोप में छह गिरफ्तार
सोनीपत | पशुक्रूरता के आरोप में सिटी थाना पुलिस ने मामा भांजा चौक से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिसार से पशुओं को चार कैंटरों में लोड करके यूपी ले जा रहे थे। आरोपियों ने अपनी पहचान विनोद निवासी काबड़ी हिसार, जाकिर बागपत, वीरेंद्र मतलौडा हिसार, नसीब हिसार, बिलाल बागपत और रमेश निवासी हिसार के रूप में दी है।