पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिपो कर्मचारी नेताओं ने वादा खिलाफी का लगाया आरोप

डिपो कर्मचारी नेताओं ने वादा खिलाफी का लगाया आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारको सोनीपत डिपो में यूनियन नेताओं ने सरकार विरोध नारे लगाकर जमकर नारेबाजी की। नेताओं का आरोप है कि सरकार कर्मचारियों से वादाखिलाफी कर रही है। तीन साल पहले डिपो के वर्कशाॅप में 300 स्थाई भर्ती निकाली गई थी, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने उन लोगों को आज तक भर्ती नहीं किया। दूसरी ओर वाहवाही लूटने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से अब भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। नेताओं ने कहा कि वह इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। विरोध में आंदोलन किया जाएगा।

20को मंत्री को देंगे ज्ञापन : रोडवेजकर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी महासंघ के डिपो प्रधान योगेश दहिया की अध्यक्षता में डिपो में बैठक हुई। जिसमें राज्य प्रधान दलवीर नेहरा और महासचिव जगमोहन आंतिल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के कर्मचारियों से छलावा कर रही है। जिसके विरोध में 20 फरवरी को पानीपत में परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि सात दिसंबर 2015 को परिवहन मंत्री के साथ यूनियन नेताओं की बैठक हुई थी। जिसमें उन्होंने करीब 18 मांगों को अतिशीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक कुछ नहीं हो सका है। डिपो में कई पद रिक्त पड़े हैं, 90 प्रतिशत कर्मचारी प्रमोशन के बिना रिटायर हो रहे हैं। 20 वर्ष से कोई स्थाई भर्ती नहीं हुई है। 250 बसें खड़ी हैं। इसके अलावा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। इस दौरान विक्रम यादव, संदीप, रामपत, मंजीत सिंह, विरेंदर आदि मौजूद रहे।

सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान रघुवीर सिंह कुंडू के नेतृत्व में डिपो कर्मियों यूनियन नेताओं ने गेट मीटिंग कर जोरदार नारेबाजी की। रघुवीर कुंडू ने कहा कि डिपो में तीन साल पहले तकनीकी कर्मचारियों के लिए आवेदन मांगा गया था। 300 भर्तियों के लिए आवेदन हुआ था। लेकिन आज तक कुछ नहीं हो सका है। जिसके कारण बसों की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। डिपो में बसें मरम्मत के लिए खड़ी रहती है, चालक और परिचालक परेशान हैं। उन्होंने ज्ञापन रोडवेज प्रबंधन को सौंप कर अतिशीघ्र समाधान की मांग की है। इस दौरान रणवीर मलिक, संजय कुमार, इंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

सोनीपत . सरकारके खिलाफ नारेबाजी करते हुए डिपो कर्मी।

खबरें और भी हैं...