पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाली संगीता का स्वागत

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाली संगीता का स्वागत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गतदिनों अंबाला कैंट में ताइक्वांडो ओपन स्टेट प्रतियोगिता में हिंदू गर्ल्स काॅलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संगीता मान ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर काॅलेज का नाम रोशन किया। संगीता ने अण्डर 57 किलो भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए सिल्वर मेडल जीता। संगीता पहले भी कई प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त कर चुकी है। कालेज पहुंचने पर प्राचार्य डा. आरके गुप्ता, उप-प्राचार्य रमा शर्मा, स्पोर्टस बोर्ड की कन्वीनर डा. रचना गुप्ता एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका सुनीता रानी ने सिल्वर मेडल जीतने पर संगीता मान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...