बेटियों से लगवाए जाएंगे पौधे : राजेश
सोनीपत | जिलावन मंडल अधिकारी राजेश आर्य ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ बेटी से पौधे लगवाओ योजना लागू की जा रही है। इसमें सूर्या फाउंडेशन स्वयं सहायता समूह सहयोग कर रहे हैं। योजना के अन्तर्गत बेटियों से उनके घरों में उन्नत किस्म के पौधे लगवाए जाएंगे। झिंझौली आसपास के 20 गांवों का चयन योजना में किया गया। इसमें 20 गांवों के सेवाभावी लोग स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 1800 परिवारों में 15550 पौधे लगाने की मांग एकत्रित की गई है। पंचकुला में झिंझौली की बेटियों से पौधे लगवाकर योजना शुरू की गई।