भाविप ने फूंका देशद्रोहियों का पुतला
सोनीपत | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को जेएनयू विवि दिल्ली में कुछ लोगों पर देश विरोधी कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप लगाया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि जेएनयू में अफजल गुरु की बरसी मनाई गई और देश के खिलाफ नारेबाजी की गई। एबीवीपी के सदस्यों ने इसके बाद हिंदू काॅलेज के बाहर प्रदर्शन कर देशद्रोही तत्वों का पुतला दहन किया। जिला छात्रा प्रमुख प्रियंका भारद्वाज ने कहा कि आंतकवादी, नक्सली माओवादी संगठनों के गठजोड़ ने इस देश विरोधी गतिविधि का अंजाम दिया है। उन्होंने सरकार से मांग कि देश विरोधी घटना में शामिल हर शख्स पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी होनी चाहिए।