- Hindi News
- National
- पानीपत भोपाल पटना जयपुर | नेशनलडी वॉर्मिंग डे पर बुधवार को देशभर की स्कूलों
पानीपत/भोपाल/पटना/जयपुर | नेशनलडी-वॉर्मिंग डे पर बुधवार को देशभर की स्कूलों
पानीपत/भोपाल/पटना/जयपुर | नेशनलडी-वॉर्मिंग डे पर बुधवार को देशभर की स्कूलों में बच्चों को पेट के कीड़े मारने के लिए एलबेंडाजॉल दवा खिलाई गई। कई राज्यों में इस दवा के खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर से हड़कंप मच गया। कई बच्चों को बेहोशी और उल्टी होने की शिकायत के बाद अस्पताल भी ले जाया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 500 जिलों के 27 करोड़ बच्चों को दवाई देने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल के 9 करोड़ से ज्यादा है।
हरियाणा के सोनीपत में 17 और अम्बाला में 11 बीमार पड़ गए। वहीं, राजस्थान में 200, मध्यप्रदेश में 300, बिहार में 180 और छत्तीसगढ़ में भी सौ से ज्यादा स्कूली बच्चे दवा खाने के बाद बीमार हो गए। डॉक्टर्स का कहना है कि दवाई विश्व स्वास्थ्य संगठन से प्रमाणित है और इसके बहुत कम साइड इफेक्ट होते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अमूमन इस दवा को खाली पेट नहीं लिया जाना चाहिए।