जोहड़ में गिरा गोवंश, रक्षा दल के सेवकों ने निकाला
असावरपुरगांव के ग्रामीणों ने गंदे पानी से भरे जोहड़ में गिरे बछड़े को जिंदा निकाल लिया। गोरक्षा दल के सदस्यों ने सोनीपत नगर निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया।
गाेरक्षा दल के सदस्य सोनू आर्य, सुनील आर्य, जॉनी पहलवान, काला आदि ने कहा कि जब से गांव को नगर निगम में शामिल किया गया है। गांव की हालत बद से बदत्तर हो गई है। गांव में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गांव के गंदे पानी का जोहड़ जी का जंजाल बना हुआ है। बुधवार को इसी जोहड़ में एक बछड़ा गिर गया। दलदल पानी गहरा होने की वजह से बछड़ा पानी में समां रहा था। इस बीच ग्रामीणों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों ने रस्से की मदद से उसे जिंदा बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के कर्मचारी गंभीर नहीं है। गांव के करोड़ों रुपए निगम में जमा हो चुके हैं। गांव के लोग निगम में शामिल होने पर खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
राई. असावरपुरगांव में जोहड़ से गोवंश को निकालते गो रक्षा दल के सदस्य।
{ग्रामीणों ने नगर निगम के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन