2 सट्टेबाज, 5 जुआरियों को किया गिरफ्तार
अलग-अलगस्थानों पर गश्त कर पुलिस ने कई जुआरियों और सट्टेबाजों खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
2
1
सिक्का कालोनी चौकी इंचार्ज युद्धवीर ने गश्त के दौरान पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-15 निवासी राजेंद्र, दिल्ली कैंप निवासी महेंद्र, सिक्का कालोनी निवासी अशोक नरेंद्र तथा रेलवे कालोनी निवासी श्याम है। आरोपियों पर हेम नगर पार्क में जुआ खेलने का आरोप है। आरोपियों के कब्जे से 940 रुपए की नगदी बरामद की
सीआईए स्टाफ सोनीपत पुलिस ने दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपनी पहचान गांव बारोटा निवासी दीपक रजत के रूप में दी है। दोनों को मुख्य सिपाही अजमेर सिंह ने गांव मल्हा माजरा के पास से गिरफ्तार किया। दोनों से 3630 रुपए की नगदी बरामद हुई है।