दो घंटे जाम रहा जींद-मेरठ नेशनल हाइवे, राहगीर रहे परेशान
राई | जींद-मेरठनेशनल हाइवे पर बुधवार सुबह ट्रक खराब होेने की वजह से करीब दो घंटे तक जाम रहा। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राई थाना ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को निकाला।
जींद मेरठ नेशनल हाइवे पर एक तो घना कोहरा था, ऊपर से खेवड़ा के पास एक ट्रक खराब हाे गया। जिस कारण यूपी बॉर्डर से लेकर बहालगढ़ तक जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बहालगढ़ से मेरठ बड़ौत जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय गांव बड़ौली, पलड़ी कलां, पलड़ी खुर्द, जाजल, गढ़मिरकपुर, टांडा, जगदीशपुर, झुंडपुर खेवड़ा गांव के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार सोनीपत जाने वाले दीपालपुर, मुकीमपुर, जोशी चौहान के लोग भी जाम में फंस गए। दीपालपुर रोड पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। राई थाना प्रभारी वजीर सिंह गढ़मिरकपुर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने वाहनों को सुरक्षित निकाला।