महिला ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
सोनीपत | वेस्टरामनगर में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि उसकी शादी मार्च, 2014 में माहरा गांव निवासी ललित के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तब सब ठीक रहा। परंतु इसके बाद आरोपियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके साथ दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग द्वारा मारपीट की गई और अब तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया है। पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति ललित, ससुर गंगा स्वरूप सास शारदा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।