पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गली उखाड़ने वाले की डीसी से शिकायत

गली उखाड़ने वाले की डीसी से शिकायत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | गांवकामी की गली नंबर 127 के प्लाॅट नंबर 126 के सामने पूरी गली को जेसीबी से उखाड़ दिया गया। जिसके कारण इस प्लाॅट में आवागमन करने की जगह नहीं है। प्लाॅट के मालिक धर्मवीर सिंह ने डीसी को शिकायत कर गली उखाड़ने वाले पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि गली उखाड़ते समय गली में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण उन्हें आवागमन में बहुत परेशानी हो रही है। घर में छोटे बच्चे भी हैं, जो आए दिन इसमें गिर कर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने अतिशीघ्र गली बनवाने और उखाड़ने वाले कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...