पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेलों में भविष्य संवारने का मौका साई में मिलेगी इंट्री

खेलों में भविष्य संवारने का मौका साई में मिलेगी इंट्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरखिलाड़ी प्रतिभावान है, लेकिन आर्थिक अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहा है तो भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र ने उसके लिए रास्ते खोल दिए हैं। 23 फरवरी से साई की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं एसटीसी स्कीम के तहत ट्रायल लेकर खिलाड़ियों को चुना जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण, उपकरण तथा प्रतियोगिता के लिए आने-जाने का किराया एवं दैनिक भत्ते का लाभ मिलेगा। साई विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को अपने यहां प्रवेश देगा। ट्रायल प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होगी।

वरिष्ठ साई कोच वजीर सिंह ने बताया कि साई के प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी सतीश राणा ने बताया कि एसटीसी योजना के अंतर्गत लड़कों के वर्ग में एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी एवं कुश्ती के प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। जबकि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए छह खेल शामिल होंगे। जिसमें एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, जूड़ो, तीरंदाजी, कबड्डी एवं कुश्ती शामिल है। तीरंदाजी में महिला खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। साई के वरिष्ठ कोच वजीर सिंह ने बताया कि एसटीसी में 10 से 14 साल तक के प्रतिभागियों का चयन होगा, इसमें प्रतिभागिता का दावा वही खिलाड़ी कर सकेंगे जिन्होंने मान्यता प्राप्त खेल संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहले छह स्थान कम से कम हासिल किए हों, जबकि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए खिलाड़ी की उम्र 14 से 25 साल होनी जरूरी है। इसमें कम से कम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करने वाले ट्रायल में भाग ले सकेंगे। प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल प्रमाण पत्र के साथ आयु प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...