ट्रेन हादसे में 4 गाय 2 बछड़ों की मौत
सोनीपत | रेलवेस्टेशन के पास हिंदू कॉलेज के सामने शुक्रवार रात करीब 12 बजे दिल्ली से जम्मू जा रही उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में चार गाय दो बछड़े गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलने पर रात को ही जीआरपी, आरपीएफ के अलावा सिटी थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। नमक आदि की व्यवस्था कराई गई। इसके साथ ही खाली पड़ी जमीन में गड्ढे खोदकर रात को ही सभी को पूरी धार्मिक रीति से दफनाया।