साउथ प्वाइंट में विदाई समारोह
सोनीपत| एग्जामकी डेटशीट घोषित होने के साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में विदाई समारोह आयोजित करने का सिलसिला भी तेज कर दिया गया। इसी कड़ी में शनिवार को साउथ प्वाइंट स्कूल में कक्षा बारहवीं के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विदाई गीत, नृत्य गाने, चुटकले एवं स्कूल से जुड़ी अपनी भावनाएं सांझा की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कई खिताबों से संस्था के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने विजयी बच्चों को सम्मानित किया। इस समारोह में मिस्टर साउथ प्वाइंट अंचित, मिस साउथ प्वाइंट शैफाली, मिस्टर पर्सनैलिटी हरिढल, मिस पर्सनैलिटी रीना, मिस्टर हैंडसम अक्षित, मिस क्यूटी पाई भावना मिस ब्यूटीफुल हेयर शिवाक्षी को चुना गया।