पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोनीपत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर मारा छापा

सोनीपत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर मारा छापा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टोर संचालक बोला, जानबूझकर फंसाया, नहीं जनता बैग लेकर भागने वाले को

भास्करन्यूज | सोनीपत

स्वास्थ्यविभाग की टीम ने मंगलवार को लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर रेड की। टीम जैसे ही स्टोर पर पहुंचीं तो वहां से एक युवक बैग लेकर भाग निकला। ड्रग्स इंस्पेक्टर प्रवीण ने बैग लेकर भाग रहे का पीछा किया तो युवक रास्ते में ही बैग फेंककर फरार हो गया। बैग की जांच करने पर गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली दवा, कोरेक्स अन्य नशीली दवाएं बरामद हुईं।

स्टोर संचालक विनीत उसके साथी का आरोप है कि उसे जानबूझकर फंसाया गया है। अब बैग लेकर भागे युवक को नहीं जानता। स्टोर पर मौजूद युवक विनीत विवेक को जब ड्रग्स इंस्पेक्टर ने कागजात पर हस्ताक्षर करने को कहा तो दोनों ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। काफी हंगामे के बाद ड्रग्स इंस्पेक्टर ने स्टोर को सील कर दिया। ड्रग्स इंस्पेक्टर प्रवीण ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि शहर के लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर अवैध तरीके से गर्भपात की नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। सिविल सर्जन को मामले से अवगत कराया कर मेडिकल स्टोर पर रेड की। इंस्पेक्टर प्रवीण ने बताया कि जब वह स्टोर पर पहुंचा अचानक एक युवक उसे देखकर भाग निकला। आरोपी का पीछा किया तो बैग फेंककर फरार हो गया। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर मौजूद रहे। पुलिस ने चिकित्सकों की शिकायत पर स्टोर संचालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी युद्धवीर ने बताया कि भागने वाले आरोपी की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...