पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल में ओपीडी के सामने लगी दस एलसीडी, लाइन में लगना बंद

अस्पताल में ओपीडी के सामने लगी दस एलसीडी, लाइन में लगना बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामान्यअस्पताल में आने वाले सैकड़ों मरीजों ने मंगलवार को राहत की सांस ली। ओपीडी के सामने अपनी बारी का इंतजार करने के लिए उन्हें लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ा, बल्कि बारी का इंतजार बैठ कर किया। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधक द्वारा 10 एलसीडी मशीन ओपीडी के गेट पर लगाकर टोकन सिस्टम शुरू कर दिया है। मरीज का नंबर एलसीडी पर डिस्पले होता है। इसके बाद वह डाक्टर के पास जाता है। मरीज नए सिस्टम को बेहतर बताया। परंतु कुछ जगह पर यह कवायद किए जाने से वह परेशान भी रहे।

एडिशनल चीफ सेक्रटरी स्वास्थ्य विभाग पीके महापात्रा ने गत दिनों नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने ओपीडी पर टोकन सिस्टम शुरू करने की बात एमएस को प्रमुखता से कही थी। जिसके बाद एमएस ने यह सुविधा अस्पताल में देने के लिए प्रयास शुरू किया था। पहले जहां एक ओपीडी पर ट्रायल के तौर पर टोकन सिस्टम शुरू किया गया था। वहीं अब फीडबैक अच्छा मिलने पर ऐसे 10 ओपीडी पर शुरू कर दिया गया है।

{पुराने सिस्टम में थी यह परेशानी पुरानेसिस्टम से मरीज को अपनी बारी के लिए लाइन में घंटों खड़ा रहना पड़ता था। कई बार भाई भतीजावाद नीति के कारण कुछ स्वास्थ्य कर्मचारी अपने चहेतों को डॉक्टर से पहले मिला देते थे। जिससे कहासुनी झगड़ा भी होता था। यही नहीं अस्पताल में भीड़ के कारण हर माह करीब चार मरीजों की जेब कटती थी।

इन ओपीडी पर लागू हुआ सिस्टम

टोकन सिस्टम प्रणाली अस्पताल की ओपीडी नंबर- 5, 7 , 8, 12, 13, 19 , 20 , 23 , 24 , एक्सरे रूम, लैब डेंटल सर्जन में शुरू कर दिया गया है। इन ओपीडी पर सुबह से दोपहर तक मरीजों की भारी भीड़ रहती थी।

{यह है नया सिस्टम : रजिस्ट्रेशनपर्ची लेने के बाद मरीज को संबंधित अोपीडी से अपना टोकन नंबर लेना होगा। नंबर लेने के बाद उसे सामने बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना होगा। जब उसका नंबर आएगा एलसीडी पर नंबर डिस्पले हो जाएगा। इसके बाद मरीज आसानी से डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवा सकेगा।

^ रोजाना अब करीब 1200 मरीज अस्पताल में आने लगे हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन दंत चिकित्सक की ओपीडी के सामने भारी भीड़ रहती थी। जिससे महिलाओं बच्चों को परेशानी होती थी। ऐसे में लाइन सिस्टम समाप्त करके अस्पताल में टोकन सिस्टम शुरू कर दिया गया है। दस ओपीडी पर यह पहल शुरू की।’’सीपी अरोड़ा,एमएस।

मरीज कैलाश निवासी सिक्का कॉलोनी, अभिषेक निवासी तारा नगर ने बताया कि नया टोकन सिस्टम बेहतर है। यह सिस्टम ओपीडी के साथ-साथ डिस्पेंसरी रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू होना चाहिए। इन दोनों जगह भी मरीजों की भारी भीड़ रहती है। कई बार तो भीड़ देखकर जेब कतरे मरीज की जेब खाली कर देते हैं। जिससे मरीज को परेशानी होती है। इसके साथ धक्का मुक्की आम हो गई है। अस्पताल प्रबंधक को इस समस्या का भी हल करना चाहिए।

सोनीपत . सामान्यअस्पताल में टोकन के लिए लाइन में लगी महिलाएं।

खबरें और भी हैं...