एचटेट परीक्षा केंद्रों के पास धारा 144 लागू
सोनीपत| जिलामजिस्ट्रेट राजीव रतन ने आदेश जारी करते हुए 20 फरवरी को होने वाले एचटेट परीक्षा 2014-15 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों के आस-पास धारा 144 लागू की है। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर शांति बनाए रखने सुचारू रूप से करवाने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के इक्ट्ठा होने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। यह आदेश शाम दो बजे से 4:30 बजे तक लागू रहेगी।