पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राठधना रोड पर मोटर साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

राठधना रोड पर मोटर साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | राठधनारोड पर सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। पुलिस ने फरार हुए आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जोगेंद्र निवासी गांव हरसाना कलां का रहने वाला था। सोमवार देर शाम को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर राठधना रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के कुछ समय बाद जोगेंद्र ने दम तोड़ दिया। जोगेंद्र के पिता देईराम की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...