जंतर-मंतर पर होने वाली रैली के लिए किया जनसंपर्क
सोनीपत | दिल्लीजंतर-मंतर पर 15 फरवरी को होने वाली रैली के लिए मंगलवार को आंगनवाड़ी वर्क यूनियन की नेताओं ने ग्रामीण शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रदेश महासचिव पुष्पा दलाल ने सर्कल की बैठक ली और उन्हें आंगनवाड़ी वर्कर को रैली में आने का न्यौता दिया। पुष्पा दलाल ने इस दौरान कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आंगनवाड़ी स्कीम के बजट में भारी कटौती की है और स्कीम में प्राइवेट की घुसपैठ की है। जिसके चलते कई महीने से वर्कर को मानदेय नहीं मिल पाया है। ऐसे में अब सरकार के खिलाफ यह रैली की जा रही है।