बेसबाल स्पर्धा में ज्योति को सिल्वर मेडल
सोनीपत | हालही में रोहतक के जाट कालेज में आयोजित 26वीं जूनियर हरियाणा स्टेट बेसबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें टीका राम कन्या कॉलेज की छात्रा ज्योति ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कालेज पहुंचने पर प्राचार्य डाॅ. मोनिका वर्मा ने विजेता छात्रा का स्वागत किया और जीत के लिए बधाई दी। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका सुमन मान ने बताया कि यह प्रतियोगिता 6-7 फरवरी को रोहतक के जाट कॉलेज में आयोजित की गई थी।