भाषण में रभड़ा का योगेश रहा प्रथम
सोनीपत | नारीसुरक्षा एवं सम्मान विषय को लेकर चौपाल संस्था द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई स्कूलों को बच्चों ने भाग लिया। फाइनल राउंड में रभड़ा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी योगेश ने पहले स्थान पर कब्जा कर 5100 रुपए का नगद इनाम दिया गया। भठगांव स्कूल की सविता को दूसरे स्थान के लिए 3100 रुपए, मटिंडू के दीपांशु को तीसरे स्थान के लिए 2100 रुपए जबकि जटवाड़ा स्कूल की छवि नागल कलां की काजल को एक-एक हजार रुपए का इनाम दिया गया।
महिलाओंके प्रति नजरिया बदलने का समय: सरोहा | कार्यक्रमके मुख्य अतिथि सिक्किम के पूर्व राज्यपाल रणधीर सिंह सरोहा ने कहा कि महिलाओं के प्रति नजरिया सोच में परिवर्तन लाने का समय है। सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे रही हैं।