मजदूरों को बंधक बनाकर सरिया लूटा
सोनीपत | पतलागांव में निर्माणाधीन पॉवर ग्रिड पर हमला कर तीन युवक करीब तीन लाख का सरिया लूट ले गए। आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने पहले मजदूरों को एक कमरे में बंधक बना लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कुंडली थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पतला गांव में पॉवर ग्रिड का निर्माण किया जा रहा है। सिक्योरिटी इंचार्ज चंद्र ने पुलिस को बयान दिया कि देर रात तीन युवक आए। उन्होंने मजदूरों को एक कमरे में बंद कर दिया। मजदूरों के साथ मारपीट की। उसके बाद वे करीब तीन लाख रुपए का सरिया चोरी कर ले गए। कुंडली थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मजदूरों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लेगी।