शीतला मंदिर में धूमधाम से होगी मूर्ति स्थापना
सोनीपत| लहराड़ामें मंगलवार को शीतला माता मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया जाएगा। मंगलवार को जाप, पाठ पूजा कर यहां कलश रखा गया। पंडित देवचंद्र शास्त्री, केशव झा, राम विशेष चौधरी मंत्र उच्चारण किया। मूर्ति स्थापना 15 को शोभा यात्रा के बाद की जाएगी तथा शीतला माता मंदिर, गुडगांव के महंत रामसेवक दास महाराज की देखरेख में हाेगी। सुबह जल स्नानं हुआ, बुधवार को अमृत कलश दूध स्नान होगा, गुरुवार को अन्नवास किया जाएगा।