पुलिस ने स्टोर पर मौजूद युवक को किया गिरफ्तार
शहरके बाबा सिनेमा होल के सामने स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर को नशीली गर्भपात की दवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी युवक विनीत को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी युद्धवीर ने बताया कि आरोपी को बुधवार न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई है। लेकिन इस मामले में दवा से भरा बैग गली में फेंककर फरार होने वाला युवक अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। सूत्रों ने बताया कि यदि यह युवक पकड़ा जाता है तो सोनीपत के उन कैमिस्ट के नाम उजागर हो सकेंगे जो इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त हैं।
यहथा मामला : ड्रग्सइंस्पेक्टर प्रवीण ने बताया था कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर अवैध तरीके से गर्भपात नशीली दवा बेची जा रही है। सूचना के बारे में तुरंत सिविल सर्जन को अवगत कराया गया था। इसके बाद मंगलवार की सुबह उनकी टीम ने अचानक मेडिकल स्टोर पर रेड मारी। इंस्पेक्टर प्रवीण ने बताया कि जब वह स्टोर पर पहुंचें तो अचानक एक युवक उसे देखकर भाग निकला। आरोपी की कमर पर बैग था। उसे संदेह हुआ और वह भी आरोपी के पीछे भागा। कुछ दूर जाने पर आरोपी बैग फेंककर भाग निकला था। बैग की जब उसने स्टोर पर आकर जांच की तो उसमें गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली दवा, कोरेक्स अन्य नशीली दवा मिली। जिसके चलते स्टोर को सील कर दिया गया था।