पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सबोली में घर में घुसकर युवक की छाती पर तानी पिस्तौल, हार्ट अटैक से हुई मौत

सबोली में घर में घुसकर युवक की छाती पर तानी पिस्तौल, हार्ट अटैक से हुई मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डनंबर 22 की जिला पार्षद सबोली निवासी सुशीला देवी के देवर पर गांव के पांच लोगों ने घर में घुसकर पिस्तौल तान दी। जिससे उसके देवर की हार्टअटैक से मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने पार्षद के पति के बयान पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों में एक गली को लेकर विवाद चल रहा था। सभी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।

सबोली गांव निवासी जयसिंह ने आरोप लगाया कि उसका भाई रामकुमार अपना मकान बना रहा था। पड़ोस के ही रघुनाथ आदि ने उस पर गली पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए स्टे ऑर्डर ले लिया था। कोर्ट से स्टे ऑर्डर टूट गया था। बुधवार सुबह गली का मौका मुआयना करने के लिए एसडीएम सोनीपत को आना था। जयसिंह का आरोप है कि सुबह उसका भाई रामकुमार स्नान कर रहा था। अचानक पड़ोस के रघुनाथ अपने साथ चार-पांच लोगों को लेकर घर में घुस गए। उन्होंने उसके भाई रामकुमार की छाती में घूसे मारे। उसके बाद पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। पिस्तौल के डर से उसके भाई को हार्ट अटैक गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

^सबोली निवासी रामकुमार की संदिग्ध मौत हुई है। पुलिस ने उसके भाई जयसिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।\\\'\\\'धीरज सिंह,एसएचओ कुंडली।

पुलिस ने जिला पार्षद सुशीला देवी के पति जयसिंह के बयान पर गांव के रघुनाथ सिंह, बिजेंद्र, जयभगवान दो अन्य के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अारोपियाें के घर भी पहुंची, लेकिन सभी आरोपी घर से फरार मिले।

खबरें और भी हैं...