पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाेर्डिंग स्टेशन नियम में होगा बदलाव

बाेर्डिंग स्टेशन नियम में होगा बदलाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिजर्वेशनटिकट कराने वाले यात्रियों को जल्द ही बोर्डिंग स्टेशन में संशोधन की ऑनलाइन सुविधा मिलेगी। जिसके लिए रेलवे ने कार्य शुरू कर दिया है। इस व्यवस्था का फायदा ऐसे यात्रियों को मिलेगा, जो किन्हीं कारणों से यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ पाते हैं। हालांकि यह सुविधा टिकट पर दर्ज स्टेशन से आगे वाले स्टेशन को बोर्डिंग स्टेशन चुनने के लिए ही होगी। इस सुविधा को 15 फरवरी से पूरे देश में शुरू करने की बात की जा रही है।

रेल मंत्रालय ने शिकायतों के आधार पर सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) को इसका को इसका समाधान खोजने का काम सौंपा गया है। आखिरकार क्रिस ने एक ऐसा तंत्र बनाया है, जिससे ई-टिकटों में बोर्डिंग स्टेशन की सूचना संशोधित की जा सकेगी। इसके लिए वेबसाइट पर चेंज बोर्डिंग पॉइंट पर क्लिक करके रिजर्व टिकट सूची में जाना होगा। यहां ई-टिकट में दिए गए ब्यौरे को दर्ज करके संशोधन किया जा सकेगा।

कोई यात्री अगर कन्फर्म रिजर्वेशन टिकट पर सोनीपत से चंडीगढ़ तक का टिकट कराता है और किन्हीं कारणों से वह सोनीपत के रास्ते में पड़ने वाले किसी अन्य स्टेशन से ट्रेन में सवार होना चाहता है तो रिजर्वेशन काउंटर पर अपना आईडी प्रूफ और टिकट दिखाकर बोर्डिंग स्टेशन में परिवर्तन करा सकता है। वहीं अगर बोर्डिंग स्टेशन में परिवर्तन नहीं कराया जाता है तो ट्रेन में मौजूद टीटीई खाली सीट को किसी अन्य आरएसी या वेटिंग टिकट वाले यात्री को अलॉट कर देता है, लेकिन ऑनलाइन टिकट में बोर्डिंग स्टेशन में संशोधन करने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यात्रियों को अपनी बर्थ से हाथ धोना पड़ता है।

रिजर्वेशन टिकट पर लंबी दूरी की यात्रा लोग करते हैं। कई बार जल्दी-जल्दी में ई-टिकट करा लेते हैं। जिसके बाद उन्हें पता चलता है कि उक्त ट्रेन तो उनके घर के पास वाले स्टेशन पर भी रुकती है। जिसमें वह संशोधन नहीं कर सकते हैं। लेकिन अब हो सकेगा। वहीं एक स्टेशन पर अगर छूट जाती है तो दूसरे स्टेशन पर अगर भाग दौड़ कर पहुंच जाएंगे तो भी सीट मिल जाएगी।

^रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के लिए लिया जाने वाला सुझाव बुधवार तक ही रिसीव किया गया है। जिसके तहत यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कई अहम बदलाव किया जाएगा। रेलवे यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए कई अहम बदलाव किया जा रहा है।\\\'\\\'अजय जेमाइकल, पीआरओ, रेलवे दिल्ली मंडल, नई दिल्ली।

खबरें और भी हैं...