साढ़े चार किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार
सोनीपत| शहरके सर्राफा बाजार से पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिन गढ़ी ब्राह्मणा का रहने वाला है। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पर मादक पदार्थ अधिनियम एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चरस को हिमाचल से खरीदकर लाया था। एसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ सर्राफा बाजार में गश्त कर रहा था। इसी दौरान उन्हें एक युवक काले रंग का बैग लेकर जाते हुए देखा। उन्हें देखकर युवक भागने लगा। उन्होंने शक के आधार पर युवक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली तो उससे साढ़े चार किलो चरस बरामद की गई।