पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर न्यूज | सोनीपत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सोनीपत

रोडटैक्स पेसेंजर टैक्स हटाए जाने की मांग को लेकर एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल बुधवार तीसरे दिन भी जारी रही। एम्बुलेंस चालकों ने नागरिक अस्पताल में रोष प्रदर्शन कर सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। इसके बाद चालक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन से भी मिले और उन्हें अपनी मांगों के समाधान संबंधित ज्ञापन सौंपा। जिसपर जैन ने उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। चालकों ने कहा टैक्स की मार से जहां उनकी रोजी पर असर पड़ रहा है। वहीं दिल्ली जाते समय गंभीर रूप से बीमार मरीज को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल से लगातार मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। बुधवार को भी घायल रैफर होने वाले मरीजों को प्राइवेट वाहन से दो गुणा पैसे देकर जाना पड़ा। जिला प्राइवेट एम्बुलेंस एसोसिएशन के प्रधान राजू ने कहा उनकी मांगों पर सरकार से बातचीत का प्रयास हुआ है। परंतु बुधवार देर शाम तक कोई निर्णय नहीं हो पाया था। ऐसे में जब तक मांगों पर सहमति नहीं बन जाती वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।

खबरें और भी हैं...