पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुबह धुंध दोपहर बाद तेज धूप से बदला मौसम का मिजाज

सुबह धुंध दोपहर बाद तेज धूप से बदला मौसम का मिजाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सप्ताहके शुरुआत से ही तापमान की उठा पटक चल रही है। किसी दिन हल्की फुहार के कारण मौसम बहुत सर्द हो जाता है तो किसी दिन इतनी गर्मी हो जाती है कि स्वेटर भी निकालना पड़ जाता है।

वहीं बुधवार की सुबह कोहरे का ऐसा रूप दिखा कि सड़क पर दो मीटर भी नहीं दिखाई पड़ रहा था। जिसके कारण वाहन चालकों को सड़क पर चलने से परेशान दिखे। क्योंकि दृश्यता कम होने के कारण बिल्कुल सामने भी नहीं दिखाई पड़ रहा था। जिसके साथ ही कड़ाके की ठंड से भी लोग दो चार हुए। लेकिन दोपहर 12 बजे तक यह कोहरा पूरी तरह से छंट गया। जिसके बाद खिली धूप में 10 मिनट तक लगातार बैठना मुश्किल हो रहा था। जैसे-जैसे शाम की तरफ दिन बढ़ रहा था। वैसे ही सर्दी का भी एहसास फिर से शुरू हो रहा था। तापमान की उठापटक से किसान चिंतित हैं।

सोनीपत . बुधवारसुबह घने कोहरे ने वाहन चालकों की बढ़ाई परेशानी।

खबरें और भी हैं...