Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राज्यस्तरीय ओलपिंक खेल स्पर्धा का समापन
खेलस्कूल राई में सोमवार को तीसरी हरियाणा स्टेट स्टूडेंट ओलंपिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। लड़कों की स्पर्धा में महेंद्रगढ़ के धावकों का दबदबा रहा। एसोसिएशन के महासचिव मनोज देशवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया।
खेल स्कूल राई में आयोजित तीसरी हरियाणा स्टेट स्टूडेंट ओलपिंक एथलेटिक्स प्रतियोगिता की आठ सौ मीटर दौड़ में महेंद्रगढ़ के राहुल ने स्वर्ण, अंकत ने रजत अमित ने कांस्य पदक जीता। सौ मीटर में एमएनएसएस राई के अंकित दहिया ने स्वर्ण, सोनीपत के लव ने रजत कैथल के अजय ने कांस्य पदक जीता। 15 सौ मीटर में भिवानी के सुनील ने स्वर्ण, रोहतक के मोहित ने रजत भिवानी के ओमकवार ने कांस्य पदक जीता। अंडर 19 की आठ सौ मीटर में महेंद्रगढ़ के विकास यादव ने स्वर्ण, सोनीपत के प्रतीक ने रजत जींद के विनाेद के कांस्य पदक जीता। तीन हजार मीटर में जींद के रूप सिंह ने स्वर्ण, भिवानी के नवीन ने रजत रोहतक के भारत भूषण ने कांस्य पदक जीता। इस माैके पर मनोज देशवाल, अनिल शर्मा, राकेश दहिया, नितिन अत्री, जगदीश आंतिल, मंजीत आदि मौजूद थे।
राई. राज्यस्तरीय स्टूडेंट अोलपिंक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोला फेंंकता खिलाड़ी।