पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fair goers Will Have More Than Just Loose Pocket

बस से मेला जाने वालों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लभगढ़. बसों से मेला जाने वाले यात्रियों को इस बार ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। सामान्य बसों का किराया 27 रुपए तय किया गया है। पिछले साल यह 22 रुपए था। एसी बस में 52 रुपए लगेंगे। जबकि पिछले साल 42 रुपए किराया था। मेले के लिए रोडवेज इस बार 20 लो फ्लोर व मिनी बसें चलाएगा।
छात्राएं नहीं कर सकेंगी मुफ्त यात्रा: फरीदाबाद के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को 1 फरवरी से शुरू हो रहे सूरजकुंड मेले में जाने के लिए मुफ्त बस सेवा नहीं मिलेगी। कुछ समय पहले रोडवेज द्वारा निर्देश जारी किए गए थे कि जिले के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को फ्री बस सेवा मिलेगी। इसके लिए छात्राओं को अपने कॉलेज और रोडवेज द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र दिखाना होगा, लेकिन सूरजकुंड मेले के दौरान रोडवेज का यह नियम लागू नहीं होगा। मेले तक जाने के लिए छात्राओं को तय किया गया किराया देना होगा। यातायात प्रबंधक डॉ. व्यूम शर्मा के अनुसार निर्देश के बारे में सभी कर्मचारियों को बता दिया गया है। निर्देशानुसार यात्रियों से किराया लिया जाएगा।
बसों पर होगा मेले का स्टीकर
दर्शकों को मेला बस सेवा पहचानने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बस के आगे सूरजकुंड मेला सर्विस का स्टीकर लगाया जाएगा। इसी तरह सूरजकुंड से फरीदाबाद के लिए सुबह सवा नौ बजे पहली बस चलेगी और रात साढ़े आठ बजे आखिरी बस मिलेगी। दिल्ली शिवाजी स्टेडियम से सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े सात बजे तक हर आधे घंटे में सूरजकुंड के लिए बस मिलेगी। सूरजकुंड से शिवाजी स्टेडियम के लिए सुबह नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक हर आधे घंटे में बस चलेगी। इसी तरह गुड़गांव से सूरजकुंड के लिए सुबह साढ़े नौ से रात साढ़े आठ तक बसें चलेंगी। जबकि सूरजकुंड से गुड़गांव के लिए 11 से रात 8 बजे तक अलग-अलग समय पर बस मिलेगी।
जेब करनी होगी ढीली
इस बार जहां मेला एंट्री की फीस बढा दी गई है। वहीं सूरजकुंड मेला देखने जाने वाले लोगों को इस बार रोडवेज की सिटी बसों में अधिक किराया देना पड़ेगा। अधिकतम किराया पिछले साल के मुकाबले नॉन एसी में पांच रुपए और एसी में 10 रुपए अधिक लगेगा। उल्लेखनीय है कि सिटी बसों में स्लैब रेट लागू किया गया है। यानी प्रत्येक पांच किलोमीटर पर किराया दोगुना हो जाने के कारण इस बार मेला जाने वाले लोगों को अधिक किराया देना होगा। अधिकतम किराया 27 रुपए तय किया गया है। जबकि पिछले वर्ष यह 22 रुपए था। एसी बस में 52 रुपए लगेंगे। पिछले साल यह 42 रुपए था। यातायात प्रबंधक डॉ व्योम शर्मा के अनुसार जो स्लैब दी गई है, उसी आधार पर किराया तय किया गया है।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...