पंचकूला। कुछ लोगों को 26 जनवरी की सुबह कड़कड़ाती ठंड में एक बच्ची सड़क किनारे पड़ी मिली। बच्ची का शरीर ठंडा पड़ चुका था। शरीर में कोई हरकत नहीं थी। फिर भी ये लोग उसे पास के एक अस्पताल में ले गए। बच्ची बच गई। सांसें लौट आई। लेकिन कोई भी इसे लेने नहीं आया। तब अस्पताल ने इस बच्ची को गोद ले लिया। वही इसकी देखभाल करेगा। 26 जनवरी को मिली इस बच्ची का नाम अस्पताल वालों ने '26' ही रख दिया।