पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के दुष्प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब

भाजपा के दुष्प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बद्दी| दूनब्लॉक कांग्रेस प्रधान राम प्रकाश रनोट ने जारी बयान में कहा कि दून हल्के में विकास चर्म सीमा पर है। सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश दून की जनता के हित के लिए अनेकों विकास कार्य पूरे करवाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व बना है कि वह सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए तथा भाजपा के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें।

राम प्रकाश ने कहा कि दून ब्लॉक कांग्रेस सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम पूरी कर्तव्य निष्ठा से कर रही है ताकि लोग सरकारी योजनाओं विकासात्मक योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विधायक राम कुमार चौधरी के नेतृत्व में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला है और हर वर्ग का विकास होने से दून की जनता खुश है।