50 मीटर दौड़ में कुलदीप, शबाना जीते
मानपुरा| निर्मलानिकेतन की ओर से बद्दी झाड़माजरी में संचालित स्कूलों में अंतर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 50 मीटर दौड़ कुलदीप शबाना ने पहला स्थान प्राप्त किया। सराजमाजरा के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में पचास मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में प्रविंद दूसरे फरदीन तीसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में शबाना ने पहले, सावित्री ने दूसरा तथा राखी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
चम्मच दौड़ में महेश ने पहला, रविंद्र ने दूसरा तथा मुकेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में प्रतिक्षा ने प्रथम, सावित्री ने द्वितीय ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोरी दौड़ में अजीत ने पहला, विनोद सहानी ने दूसरा तथा मनीष सिकंदर ने पहला स्थान प्राप्त किया। सुई धागा में गुडिय़ा नीतू ने प्रथम, बेबी काजल ने द्वितीय, नोमिता रमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में अखिल ने पहला, सुधीर ने दूसरा तथा मोह मद शालीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कन्या वर्ग में प्रीति ने पहला सरिता दूसरा तथा निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बुक बेलेंंस कुसुम ने पहला, राखी ने दूसरा तथा गुडिय़ां छात्र वर्ग में बंटी ने पहला, लोकेश ने दूसरा तथा सनोग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ में सिक्का होटल स्कूल पहले, सराज माजरा दूसरा तथा लेबर चौक स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सिक्का होटल स्कूल के शबाना की टीम पहला, पल्लवी की टीम ने दूसरा तथा गुडिय़ा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अध्यापकों की बुक बैलेंस दौड़ में आरती पहले, अर्पिता दूसरे राजरानी तीसरे स्थान पर रही। समारोह के मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल ने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। पार्षद राज कुमारी, नव चेतना के अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, हंसराज, देव सिंह, हेमराज, विजय, अमृतलाल, रामलोक, विनोद, महेंद्र, राम दयाल, रामकिशन, पूर्व सीएचटी देवराज, पवन कुमार, हरमेश, ने भाग लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
नालागढ़|नालागढ़उपमंडल के भाटियां में जय भवानी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का बीडीओ नालागढ़ आरएस जसवाल ने शनिवार को शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 40 किलोग्राम भार में 24, 60 किलोग्राम भार में 20 ओपन वर्ग में 12 टीमें के 400 खिलाड़ी भाग ले रहे है। जानकारी क्लब के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह ने दी।