- Hindi News
- बरोटीवाला सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
बरोटीवाला सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
औद्योगिकक्षेत्र बीबीएन के बरोटीवाला सब्जी मंडी चौक पर एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक कामगार की मौत हो गई है। कंपनी के कामगारों को इस सड़क हादसे की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे, जहां बाइक दुर्घटनाग्रस्त मिली और कामगार अचेत अवस्था में पड़ा था। जिसे स्थानीय अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में रामनाथ निवासी गांव कुल्हाड़ीवाला ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6.15 बजे उन्हें सूचना मिली कि इनकी कंपनी में कार्यरत मनोज कुमार सिंह का एक्सीडेंट हो गया है। इस पर वह अन्य कामगारों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उसने देखा कि मनोज कुमार सड़क के किनारे पड़ा था। उसेे तुरंत बद्दी सरकारी अस्पताल लाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। एसपी बद्दी जी शिवा कुमार ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
टायर चोरी
नालागढ़|बरोटीवालाथाना के तहत पुलिस कर्मी की एक कार का इस्तेमाल करके एक व्यक्ति की कार से टायर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। बरोटीवाला क्षेत्र के भटौलीकलां में हिमुडा कॉलोनी के पास संतोष राणा की गाड़ी खड़ी थी। सुबह उसने कुछ युवकों को उसकी गाड़ी से टायर निकालते हुए देखा। वह तुरंत आनन फानन में मौके पर पहुंचा, जहां से चोर उसकी गाड़ी के टायर तो ले उड़े, लेकिन एक अन्य कार वहां पर दिखी, जिस पर पुलिस लिखा हुआ था। जांच पड़ताल करने पर बरोटीवाला पुलिस ने पता किया तो यह पुलिस कर्मी की ही गाड़ी निकली। एसपी बद्दी जी शिवा कुमार ने कहा कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर िलया है।