पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एड्स जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखाई

एड्स जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| औद्योगिकहब बीबीएन के प्रवासी कामगारों को एचआईवी/एड्स की जानकारी देने के दृष्टिगत सामाजिक संस्था विनो एनजीओ द्वारा जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में एड्स जागरुकता अभियान के तहत विश्व एडस जागरुकता वाहन को बद्दी की एक बहुउद्देश्यीय कंपनी के सहयोग से भेजा गया, जिसे कंपनी के एचआर हेड विपिन शर्मा, काकुम दारू, अमित पुरी, सुशील कुमार, संजय नाग द्वारा इस जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इस जागरूकता वैन के माध्यम से प्रवासियों को एचआईवी/एड्स की जानकारी दी जाएगी। विनो के प्रोजेक्ट प्रबंधक राजकुमार ने कहा कि इस जागरुकता वैन के माध्यम से लाईलाज बीमारी एचआईवी/एडस की जानकारी भी दी गई। आरती, परविंद्र पाल, अजय, प्रवीण भी उपस्थित रहे।