पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कामगारों को एड्स के प्रति िकया जागरूक

कामगारों को एड्स के प्रति िकया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानपुरा| विक्ट्रीइंडिया नेशनल संस्था द्वारा शनिवार को बद्दी में प्रवासी मजदूरों के िलए एड्स जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बद्दी के उद्योगों एल्यूमिनस, एमएनसी जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के सहयोग से बद्दी के लेबर चौक में आयोजित इस जागरुकता अभियान में 400 से अधिक प्रवासी मजदूरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनूप निरमोही एवं आरती शर्मा ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में विक्ट्री इंडिया नेशनल आर्गेनाईजेशन के प्रधान महेश गर्ग एवं सचिव रजनीश ओगरा ने बताया कि इस मौके पर आईसीटीसी वैन के जरिए करीब 50 प्रवासी लोगों का एचआईवी टेस्ट भी किया गया। विक्ट्री इंडिया नेशनल संस्था के प्रोजेक्ट प्रबंधक सुनील कुमार, सुमन आरती, प्रवीण, मीना, अजय, चमन के अलावा अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के दिनेश कुमार, विनय मुनियाल, अनूप निरमोही दीपक सहित कई लोग मौजूद थे।