पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बद्दी में फर्स्ट ईयर के छात्रों का स्वागत

बद्दी में फर्स्ट ईयर के छात्रों का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नालागढ़| बद्दीयूनिवर्सिटी ऑफ एमरजिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सेंकट ईयर के छात्रों ने तिलक लगाकर नए आंगुतक छात्रों का स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ संस्थान के सचिव गौरव झुनझुनवाला, डीन इंजीनियरिंग एवं प्रभारी कुलपति डा.विजय कुमार, डा.संजय मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ और छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। एकल गान, नाटक, मॉडलिंग तथा लोकनृत्यों की प्रस्तुति से उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हुए, वहीं वेस्ट्रन कल्चर पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों ने खूब वाहवाही बटोरी। समारोह के मध्यांतर पर मॉडलिंग का दौर भी चला।