- Hindi News
- पांच साल भाजपा और 19 माह की खाई के कारण रुका था क्षेत्र का िवकास
पांच साल भाजपा और 19 माह की खाई के कारण रुका था क्षेत्र का िवकास
विधायक से पहले पूर्व विधायक का हुआ स्वागत
बरोटीवालामें पंचायत द्वारा रखे स्वागत समारोह में विधायक से पहले पूर्व विधायक चौधरी लज्जाराम का भव्य ढंग से स्वागत किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों समर्थकों ने पूर्व विधायक को फूलमालाओं से लाद दिया और उनका जहां स्वागत किया, वहीं उन्हें विधायक पुत्र की रिहाई पर भी बधाई दी। नप बद्दी उपाध्यक्ष बंत चौधरी, दून ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष राम प्रकाश, बद्दी शहरी इकाई के अध्यक्ष संजीव संजू, बरोटीवाला के प्रधान राम रतन चौधरी, भटौलीकलां के प्रधान अच्छरपाल कौशल, सूरजपुर के प्रधान लक्ष्मण चौधरी, संडोली के प्रधान रामेश्वर, पूर्व प्रधान ईश्वर िसंह, दून ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व प्रधान सोहन लाल वर्मा, उपाध्यक्ष लायक राम, प्रेम, प्रधान सतीश, उपप्रधान चंडी बलवंत ठाकुर, हितेंद्र सोनू, पूर्व बीडीसी भाग सिंह चौधरी, तरसेल लाल कालिया, कमल ज्ञानी, पूर्व प्रधान भाग सिंह, संपूर्ण िसंह, नसीब सिंह, अमर सिंह, श्याम, गुरनाम, दून युकां अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, पंच सुरेश, विरेंद्र ठाकुर, सेवा दल चीफ सुरेंद्र रघुवंशी, गुरबचन, सुरिंद्र, जोगिंद्र, जरनैल, सुरजीत चौधरी, अजय चौधरी मौजूद रहे।
दून के विधायक रामकुमार चौधरी का बरोटीवाला पहुंचने पर स्वागत करते पंचायत प्रतिनिधि समर्थक।
फैसला हक में अाते ही अाया वीरभद्र का फोन
रामकुमारने कहा कि जब अदालत ने फैसला उनके हक में सुनाया तो सबसे पहले उन्हें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का फोन आया और उन्होंने बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद अन्य नेताओं पार्टी अध्यक्ष सहित सभी के फोन उन्हें आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें शिमला बुलाया है और वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष पुरजोर ढंग से उठाएंगे।
20 घंटे करूंगा कामः राम
भास्कर न्यूज|नालागढ़
ज्योतिमर्डर केस में 19 माह बाद जेल से रिहा होकर अपने पैतृक गांव पहुंचे दून के विधायक रामकुमार ने शनिवार को अपने घर हरिपुर संडोली से बद्दी-बरोटीवाला होते हुए हरिपुर तक आशीर्वाद यात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक साथ रहे।
यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में 5 साल और 19 माह का लैप्स हुए उनके कार्यकाल की भरपाई 18 से 20 घंटे काम करके पूरा किया जाएगा, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके और लोगों के रुके पड़े