- Hindi News
- ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने बैठक में रखी मांग, अांदोलन भी िकए जाएंगे
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने बैठक में रखी मांग, अांदोलन भी िकए जाएंगे
बद्दी में रविवार को एटक की राज्य स्तरीय बैठक में हिस्सा लेते प्रदेश भर से आए पदाधिकारी।
नाहन| राज्यस्तरीय बिजली बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक नाहन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान बीके सूद ने की। बैठक में सर्वप्रथम संस्था के एडवाइजर वाईके गुप्ता की मृत्यु पर शोक व्यक्त कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए संघ धन जुटाएगा। संघ के अध्यक्ष सूद ने कहा कि संघ कुदरती आपदा के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 हजार रुपए जमा करवाएगा। इसका फैसला संघ की बैठक में लिया गया। बैठक में बिजली बोर्ड पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। साथ ही सभी वक्ताओं ने विचार भी साझा किए। संघ के महासचिव पीएल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश ने पेंशनरों के 65, 70 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर 5, 10 15 फीसदी पेंशन बढ़ाने के आदेश 23 अप्रैल को जारी किए थे। मगर बोर्ड ने इन्हें अभी तक लागू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि संघ पिछले चार माह से बिजली बोर्ड प्रबंधन से लगातार इन आदेशों के तहत संबंधित पेंशनरों को उनका भुगतान करने का आग्रह कर रहा है। मगर बोर्ड इन आदेशों की अवहेलना कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश ने 1-1-14 से दस प्रतिशत डीए के आदेश भी कर दिए हैं। इन आदेशों का भी प्रबंधन ने बीओडी में लगाने की टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रबंधन के इस रवैये से बिजली बोर्ड पेंशनरों में रोष है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्तर पर भी दबाव बनाया जाएगा ताकि बोर्ड दशहरे से पहले पेंशन अलाउंस डीए के आदेशों को बोर्ड में लागू करे। साथ ही सरकार से भी आग्रह किया जाएगा कि इस संबंध में बोर्ड को इन आदेशों को जल्द से जल्द लागू करने को कहा जाए। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।
बिजली बोर्ड पेंशनरों को जल्द किया जाए पेंशन का भुगतान: सूद
उद्योगों में बंद हो ठेकेदारी प्रथा, वेतन हो ~15 हजार
भास्कर न्यूज| मानपुरा
ऑलइंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश भारद्वाज की अध्यक्षता में बद्दी में हुई। बैठक में बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र के अलावा पांवटा साहिब, काला अंब, टाहलीवाल, संसारपुर टैरस, मैहतपुर, बिला