ट्रक ने कुचला व्यक्ति चालक हुअा फरार
नालागढ़। ट्रकयूनियन बद्दी के बाईपास पर एक ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया कि उसकी खोपड़ी का भाग पूरी तरह से नष्ट हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इस बात की सूचना पुलिस को मंगलवार सुबह लगी, जब एक ढाबा मालिक ने अपना ढाबा खोला तो बाहर लोगों को एकत्रित देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करनी शुरू कर दी है। ढाबे के मािलक धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात को एक ट्रक खड़ा था और उसका चालक शक्ल सूरत से नेपाली लगता था। उसने उस पर ही संदेह जताया कि कहीं इसी चालक ने इस व्यक्ति को अपनी गाड़ी के नीचे कुचला हो। डीएसपी हेडक्वार्टर नरेंद्र कुमार ने कहा कि ट्रक सहित चालक की तलाश की जा रही है।