कटा ईएसअाई पीएफ
औद्योगिकक्षेत्र झाड़माजरी स्थित हिल टॉप में स्थित फार्मा उद्योग नवदीप फार्मा के खिलाफ वीरवार को कामगारों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कामगारों का कहना है कि सभी नियमों को ताक पर रखकर केवल कामगारों को ईएसआई पीएफ समेत सभी सुविधाओं से वंचित किया है, बल्कि उक्त उद्योग की ईएसआई पीएफ में रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब उद्योग प्रबंधकों ने कुछ श्रमिकों को इसलिए उद्योग से बाहर का रास्ता दिखा दिया कि उन्होंने अपना दो महीने का वेतन मांग लिया।
श्रम अधिकारी बद्दी पीसी ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास आज ही शिकायत आई उद्योग प्रबंधकों ने कुछ कामगारों का वेतन नहीं दिया है जिसे जल्द ही दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रम उद्योग में रजिस्ट्रेशन शिमला में होती है इसके बारे में पता लगाया जाएगा कि उक्त उद्योग रजिस्टर्ड है या नहीं। इसके अलावा ईएसआई पीएफ विभाग के लेागेां का भी यही कहना है कि अगर उक्त उद्योग ने कामगारों को ईएसआई पीएफ की सुविधा से लोगों को वंचित किया है तो कारवाई अमल में लाई जाएगी।
झाड़माजरी में फार्मा उद्योग के खिलाफ नारेबाजी करते कामगार।
जब मर्जी से िनकाल देता है उद्योग प्रबंधन
कामगारोंने इसकी सूचना कामगार यूनियनों बीबीएन मजदूर कल्याण सभा भारतीय मजदूर संघ को दी। बीबीएन मजदूर कल्याण सभा के अध्यक्ष हितेंद्र सोनु भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय सचिव हरबंस राणा ने बताया कि उक्त उद्योग में कामगारों को पीएफ ईएसआई की सुविधा ही नहीं मिल रही है आलम यह है कि इस उद्योग को चले हुए कई साल हो गए कामगारों को ईएसआई पीएफ की सुविधा ही नहीं है। यूनियन नेताओं का कहना है कि उन्हें शक है कि यह उद्योग श्रम विभाग के तहत भी पंजीकृत नहीं है। कामगार नेताओं का कहना है कि बीबीएन में जाने कितने उद्योग इसी प्रकार चल रहे हैं विभागों को इनकी खबर ही नहीं है। उन्होंने उपरोक्त सभी विभागों से मांग की है कि उक्त उद्योग में कामगारों की समस्या को हल किया जाए उद्योग पर भी शिकंजा कसा जाए। दूसरी और कामगार विनिता, सुनाम, गायत्री, गिरीश, राम प्रसाद, हरीश, संजु, पूजा मंजु का कहना है कि उद्येाग प्रबंधक जब चाहे कामगारों को बाहर का रास्ता दिखा देता है। इस मौके पर बीबीएन मजदूर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, रमेश कुमार, मुख्य संरक्षक भाग सिंह समेत अनेक लोग उपस्थि थे।