कार का शीशा सिर में घुसने दो लोग घायल
मानपुरा| बद्दीटोल बैरियर के पास तेज रफ्तारी से अाई एक कार का शीशा टूट कर चालक उसके साथी के सिर मुंह में घुस गया है। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घायलों को 108 एबुलेंस से बद्दी सीएचसी में भर्ती किया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। पंजाब के माछुवाड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह सुरजीत सिंह बद्दी के बिलांवाली गांव में अपने किसी रिश्तेदार के घर मिलने आए हुए थे। वह वापस पंजाब जा रहे थे कि बद्दी लाइट चौक के पास उनकी कार एक बाइक से टकरा गई। कार को सुरजीत चला रहा था। टक्कर मारने के बाद कार चालक वहां से तेज रफ्तारी से आगे पिजौंर की ओर भागने लगा। अभी वह 200 मीटर दूर भी नहीं गया था कि बैरियर के पास जैसे ही उसने ब्रेक लगाए तो चालक सुरजीत गुरप्रीत उछल कर गाड़ी के फ्रंट शीशे से टकराए। गाड़ी का शीशा टूट कर दोनों को मुंह सिर में घुस गया। दोनों लहुलुहान हो कर बेहोश हो गए। यातायात प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तारी चालक की लापरवाही से हुआ। एसपी जी शिवा कुमार ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।