सिलेंडर से गैस निकाल कर बेची
नालागढ़| बद्दीगैस प्लांट से सिरमौर गैस सिलेंडर लेकर गई गाड़ी जब वापस पहुंची तो गैस का वजन कम पाया गया, जिस पर गाड़ी के मालिक ने मौके पर आकर पाया कि उसके चालक ने गैस निकालकर बेच दी है। उसने तुरंत ही बद्दी पुलिस में अपने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। एसपी बद्दी जी शिवा कुमार ने कहा कि पुलिस ने ट्रक चालक जगदीश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है िक गैस कहां बेची गई।