सट्टा लगाते दो धरे
नालागढ़| जिलापुलिस की एसआईयू ने नालागढ़ बस अड्डे पर दड़ा सट्टा लगाने के दो मामले पकड़े। एसआई शिव कुमार ने बताया कि वह बस स्टैंड नालागढ़ में थे तो उन्हें सूचना मिली कि स्वरूप सिंह निवासी वार्ड-9 नालागढ़ शगुन होटल के समीप दुकान में सरेआम दड़ा सट्टा लगा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने 7590 सट्टे की पर्चियां बरामद की। इसी टीम ने नालागढ़ शहर के बाबा बर्फानी चौक पर जोगिंद्र पाल निवासी वार्ड-9 को भी सट्टा लगाते धर दबोचा। पुलिस ने इसके कब्जे से 2110 रुपए सटटे की पर्चियां बरामद की। एसपी बद्दी जी शिवा कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।