9.6 किग्रा भुक्की सहित एक पकड़ा
नालागढ़ | जिलापुलिस बद्दी की एसयूआई टीम ने नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर सैणीमाजरा में युवक को चूरापोस्त (भुक्की) सहित गिरफ्तार किया। युवक के पास सफेद रंग का बोरू था, जिसमें भुक्की रखी थी। इसका वजन किया गया तो यह 9.600 किलोग्राम निकली। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। एसआईयू इंचार्ज प्रकाश चंद टीम के साथ सैणीमाजरा में गुरूफार्म लिंक रोड पर मौजूद थे। उसी समय झाडियों की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया, जो पुलिस की गाड़ी देख झेंप गया और वापस मुड़ने लगा, जिस पर पुलिस को उस पर संदेह हुआ और तुरंत उसे काबू कर धर दबोचा। युवक जसवीर सिंह उर्फ सोना निवासी मियांपुर, जिला रोपड़ को भुक्की सहित गिरफ्तार कर लिया।