हथकड़ी में एसपी
हथकड़ी में एसपी
मानपुरा| बद्दीमें चल रहे जादूगर सम्राट बादल ने अपने पहले शो के दौरान अनेक करतब दिखाए। पहले शो में एसपी बद्दी जी. शिवा कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। हॉल में मौजूद लोग उस समय दंग रह गए, जब जादूगर ने बातों ही बातों में एसपी को अपने जादू का कमाल दिखाते हुए हथकड़ी से जकड़ लिया। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।