पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलीबॉल में छाए ओरोबिंदो स्कूल के छात्र

वॉलीबॉल में छाए ओरोबिंदो स्कूल के छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बद्दी| ओरोबिंदोपब्लिक स्कूल बद्दी के छात्रों ने मनसा देवी युवक मंडल की तरफ से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें लोकेश, गौत्तम, अमन, मनीष, मनोज, अरुण, सुरजीत तथा गुरप्रीत ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इसी तरह चंडीगढ़ में सेक्टर 7 में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी स्कूल के हैपी कंवर, सार्थक, दिग्विजय, आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रिंसिपल अनिला नाय्यर ने स्कूल के छात्रों अध्यापकों को इस सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी के छात्रों ने हर वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि बाहरवीं के छात्र सुमित कुमार का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सुमित का भारतीय थल सेना में भी चयन हुआ है। उन्हें 20 दिसंबर को शिलांग में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

ओरोबिंदो स्कूल बद्दी में विजेता और चयनित खिलाड़ियों के साथ प्रिंसिपल।