पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 108 बार सूर्य नमस्कार करना बड़ी चुनौती

108 बार सूर्य नमस्कार करना बड़ी चुनौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बद्दी| आर्टऑफ लिविंग की बद्दी इकाई द्वारा 14 दिसंबर को योगाथन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका पल्लवी रितू बांठ ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा यह राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी कड़ी के चलते बद्दी के ओमेक्स अपार्टमेंट में 14 दिसंबर को योगाथन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बद्दी आसपास के क्षेत्रों में लगभग 300 से अधिक लोग भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में सभी लोग 108 बार सूर्य नमस्कार करने की चुनौती में भाग लेंगे। पल्लवी ने बताया कि सूर्य नमस्कार प्रणायाम से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित लोगों को योग प्रणायाम की जानकारी के अलावा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 108 बार सूर्य नमस्कार करना 12 आसनों की ऐसी श्रृंखला है जो शरीर की क्षमता को बढ़ाती है साथ की व्यक्ति को स्वच्छ रखती है। यह एक ऐसी आंतरिक क्रिया है जो व्यक्ति को तनावमुक्त रखने में सहायता प्रदान करती है। पल्लवी ने बताया कि जो व्यक्ति 108 बार सूर्य नमस्कार करेगा उसे आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा गोल्ड प्रमाण पत्र से नवाजा जाएगा जबकि अन्य को स्पिरिट ऑफ योगा के पुरस्कार से मानित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों ने अाह्ववान किया कि वह राष्ट्रीय स्तर की इस योगाथन स्पर्धा में जरूर भाग लें।