मैरिको ने सफाई अभियान चलाया
बद्दी| गुणवत्तासप्ताह के उपलक्ष में मैरिको उद्योग ने सीनियर सेकंडरी प्राईमरी स्कूल लोदीमाजरा में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इसमें कंपनी द्वारा स्वच्छता के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया गया। बाद में बच्चों ने अपने आस पास साफ सफाई रखने का प्रण लिया वहीं विद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण किया। इस अवसर पर मैरिको कवालिटी हैड सिद्वार्थ नायक, सौभ्या डे, मु याध्यापिका शांति नेगी, गुरनाम सिंह, संजय कुमार, किशोरी लाल, विनय कुमार, गुरदीप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।